Wednesday, July 01, 2020

14 नवम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1732 – उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।

1794 – फ्रैंकलिन लिटररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डिंग बैठक कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) में आयोजित की गई।

1834 – विलियम थॉमसन ने 10 वर्ष और 4 महीने के बाद ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश किया।

1881 – चार्ल्स जे गुइटेू पर अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या के लिए मुकदमा चलाया।

1883 – चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की।

1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।

1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।

1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।

1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।

1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।

1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।

1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।

1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।

1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।

1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।

2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।

2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008 – मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।

2008 – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ।

2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1889 – पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1919 – बलबीर सिंह ‘रंग’- भारतीय कवि ।

1922 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।

1926 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।

1942 – इंदिरा गोस्वामी – असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं। ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।

1971 – आॅस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ।

◆14 नवंबर को हुए निधन

1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।

1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

2008 – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।

2010 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक

14 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

●विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस ।

●पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती ( बाल दिवस ) ।

●राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह ( 14 से 21 नवम्बर )।

आपका दिन मंगलमय हो 
Author Image
AboutE Padhai Pur

Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

No comments:

Post a Comment

Please Do Not Enter any spam link in comment Box